Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। फर्जी तरीके से मशीने दिखाकर करोड़ों रूपए का चुना लगाने का मामला सामने आया है। इस सम्बंध में कोटगेट पुलिस थाने में ओद्योगिक क्षेत्र के प्रबंधक आशीष गुप्ता ने नंद किशोर पूर्व डायरेक्टर मैसस्र साईनिंग लिंक्स प्राइवेट लिमिटेड़, नीरज जोशी पूर्व डायरेक्टर, चित्रा भाटी, तपस गहलोत, कविता, करणी ङ्क्षसह, ललित के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है।


प्रार्थी ने बताया कि साईनिंग लिंकस लिमिटेड ने 1 अप्रैल 2023 को दाल मिल लगाने के लिए ऋण हेतु आवेदन किया। फर्म को 30 मई 2023 को दो करोड़ का टर्म लोन व 1 करोड़ केश क्रेडिट लिमिट प्रदान की। ऋण के डिस्बर्समेंट बे वक्त सामान दिखाते हुए खाते में लोन के पैसे डलवाएं गए। प्रार्थी के अनुसार ऋण के कुल 2 करोड़ 92 लाख रूपए का लाभ प्राप्त किया। जब बैंक को वापस ऋण के पैसे नहीं मिले तो बैंक ने मौके पर जाकर जानकारी प्राप्त की तो पता चला कि मौके पर संबधित फर्म मौके पर नहीं है और ना ही प्लांट,मशीनरी मिली। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


