बारातियों की बस बेकाबू होकर पलटी, तीन की मौत, 30 से अधिक चोटिल-Rajasthan News 

Rajasthan News राजस्थान 1st न्यूज,नेटवर्क। बारातियों से भरी बस के बेकाबू होकर पलट जाने की खबर सामने आयी है। घटना बांसवाड़ा की है। जहां पर बारातियों से भरी बस बेकाबू होकर सड़क किनारे पलट गई। हादसे में 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 40 से ज्यादा लोग घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। हादसे के बाद मौके पर भीड़ जुट गई और बचाव कार्य शुरू किया। सभी घायलों को एम्बुलेंस और निजी वाहनों की मदद से अस्पताल भिजवाया। कुछ घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है। मामला कलिंजरा थाना क्षेत्र का है।

 

सीआई योगेश कुमार ने बताया- सज्जनगढ़ के खेड़ा वडलीपाड़ा से बारात सनलई गांव गई थी। शाम करीब 6.30 बजे लौटते समय घोटिया आम्बा के पास एक ढलान पर ड्राइवर ने बस पर कंट्रोल खो दिया और बस अनियंत्रित होकर पलट गई।
बारात में कुल 2 बसें शामिल थी। आगे चल रही बस ढलान से सुरक्षित निकल गई, लेकिन पीछे आ रही बस हादसे का शिकार हो गई। हादसे में 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 40 से ज्यादा बाराती घायल हो गए। ग्रामीणों और राहगीरों ने तुरंत बचाव कार्य शुरू किया और पुलिस को सूचना दी।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!