Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। ट्रक चालक ने लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए अचानक ब्रेक लगाने से पीछे से आ रहे ट्रक दुर्घटनाग्रस्त हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना भारतमाला रोही शेरेरा रूणिया बड़ा बास में 3 फरवरी की है। इस सम्.बंध में कोड़ा बाई ने रिपोर्ट दी है। प्रार्थिया ने बताया कि ट्रक चालक ने लापरवाही से ट्रक चलाते हुए अचानक ब्रेक लगाए। जिसके चलते पीछे चल रहा ट्रक दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में प्रार्थिया का बेटा व एक अन्य घायल हो गया। जिसे अस्पताल ले जाया गया। जहां उसके बेटे की मौत हो गयी। पुलिस ने प्रार्थिया की रिपोर्ट के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।





