खेजड़ी बचाओ महापड़ाव: देर रात को संतो की मनुहार पर तोड़ा अनशन, जारी है महापड़ाव-Bikaner News 

Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। बीकानेर में 2 फरवरी से महापड़ाव जारी है। वहीं 3 फरवरी से शुरू हुआ अनशन 5 फरवरी की देर रात को संतो की गुहार के बाद समाप्त कर दिया। संतो ने अपने हाथों से अनशनकारियों को पानी पिलाकर अनशन तुड़वाया हालांकि खेजड़ी बचाने की मांग को लेकर महापड़ाव आज भी जारी है । लगातार चल रहे इस महापड़ाव में एक ही मंाग की जा रही है कि जल्द से जल्द खेजड़ी को सुरक्षित करने के लिए कानून लाया जावे।

 

हालांकि गुरूवार दोपहर को सरकार के प्रतिनिधि मंडल ने भी वार्ता की और दो संभागो में खेजड़ी कटाई रोकने को लेकर संतो का अनशन तुड़वा दिया था। लेकिन इसके बाद भी आमजन अनशन पर बैठे रहे ओर लगातार मांग करते रहें कि कानून बनाया जावे। देर शाम को सीएम के विधानसभा में दिए भाषण के बाद पर्यावरण प्रेमियों ने सरकार की बात को माना और देर रात को अनशन तोड़ दिया।

 

आज महापड़ाव का पांचवा दिन है। सैकड़ों की संख्या में पर्यावरण प्रेमी अब भी डटे हुए है और जेसे-जैसे दिन चढ़ेगा तो पर्यावरण प्रेमी पहुंचेगे। संतो के सानिध्य में अब महापड़ाव जारी है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!