घर के गैरेज में खड़ी थी कार और सैकड़ो किलोमीटर दूर कट गया टोल, पढ़ें खबर-Bikaner News

Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। घर में खड़ी गाड़ी के टोल सैकड़ों किलोमीटर दूर कट जाने की खबर सामने आयी हे। बीकानेर के आंबेडकर कॉलोनी निवासी हासम अली की कार बुधवार रात घर के गैरेज में खड़ी थी, लेकिन उसी दौरान उत्तरप्रदेश के उमापुर टोल प्लाजा पर फास्टैग से 80 रुपए का टोल टैक्स कट गया। हैरानी की बात यह रही कि यह राशि रात करीब दो बजे महज दो मिनट के अंतराल में काट ली गई।

 

कार हासम अली की बहन यासमीन के नाम से पंजीकृत है और फास्टैग भी उन्हीं के मोबाइल नंबर से लिंक है। बुधवार रात टोल कटने का मैसेज आया, लेकिन परिवार ने उसे सुबह देखा। मैसेज पढ़ते ही सभी हैरान रह गए, क्योंकि उस समय कार घर के गैरेज में ही खड़ी थी। वाहन कहीं बाहर गया ही नहीं था।

 

यह पहला मामला नहीं है। पहले भी बिना वाहन गुजरे फास्टैग से टोल कटने की शिकायतें सामने आती रही हैं, लेकिन इसके बावजूद न तो स्थायी समाधान निकला। न ही उपभोक्ताओं का भरोसा पूरी तरह बहाल हो पाया। पीडि़त परिवार का कहना है कि अगर घर में खड़े वाहन से भी टोल कट सकता है, तो फास्टैग की विश्वसनीयता पर सवाल उठना स्वाभाविक है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!