काम करते समय अचानक जहरीले पदार्थ ने ली व्यक्ति की जान-Bikaner News 

Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। खेत में काम करते समय स्प्रे चढ़ जाने से व्यक्ति की मौत हो जाने की खबर सामने आयी हे। घटना छतरगढ़ पुलिस थाना क्षेत्र के खेत हाजी खान हाल काश्त मुकेश कुमार चक 5 डीकेडी में 3 फरवरी की है। इस सम्बंध में मृतक के बेटे मुकेश कुमार ने रिपोर्ट दी है। परिवादी ने बताया कि उसके पिता खेत में काम करते समय खेत में स्प्रे कर रहे थे। इस दौरान खेत में स्प्रे करते समय अचानक से स्प्रे उनके चढ़ गया। जिसके चलते उनकी तबीयत खराब हो गयी और फिर मौत हो गयी। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!