Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। बाइक सवार द्वारा लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए सड़क किनारे खड़े व्यक्ति को टक्कर मारते हुए मौत के घाट उतार देने की खबर सामने आयी हे। घटना नोखा पुलिस थाना क्षेत्र के चरकड़ के नेशनल हाईवे पर 3 फरवरी की रात को 09 बजे के आसपास की है। इस सम्बंध में वार्ड नंबर 8 के रहने वाले मनोज कुमार ने रिपोर्ट दी है। परिवादी ने बताया कि स्पेलंडर बाइक के चालक ने लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए सड़क किनारे खड़े मनोज कुमार को टक्कर मार दी। जिससे वह गिर गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे अस्पातल ले जाया गया। जहां पर उसकी मौत हो गयी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।





