Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। बीकानेर में खेजड़ी की अवैध कटाई रोकने को लेकर कठोर कानून की मांग की जा रही है। लगातार आज चौथे दिन महापड़ाव जारी है। वहीं तीसरे दिन अनशन अब तक जारी है। सरकार की और से आए प्रतिनिधि मंडल ने सकारात्मक रवैया दिखाया है। जिसके बाद अब लिखित में आदेश का इंतजार किया जा रहा है।



वहीं दूसरी और आज खेजड़ी को बचाने की मुहिम को लेकर आरएलपी सांसद हनुमान बेनीवाल और चंद्रशेखर आजाद ने आवाज उठाई। बेनीवाल और चन्द्रशेखर हाथों में खेजड़ी बचाओ पर्यावरण बचाओ की तख्तियां लेकर पहुंचे और पर्यावरण ओर खेजड़ी बचाने की मांग उठाई।
बेनीवाल ने मांग उठाई की केन्द्र सरकार तुरंत निर्देश देकर राजस्थान में खेजड़ी की कटाई रोकने का कानून बनाया जावे।



