Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। कोटगेट पुलिस थाना क्षेत्र के रानी बाजार पुल से व्यक्ति के छलांग लगा देने की खबर सामने आयी है। घटना रानीबाजार ओवरब्रिज पर देर शाम की है। जहां पर व्यक्ति ने ओवरब्रिज से छलांग लगा दी। जिससे व्यक्ति बुरी तरीके से घायल हो गया। जिसे आसपास के लोगों ने अस्पताल पहुंचाया है। अस्पताल में चिकित्सकों द्वारा घायल का इलाज किया जा रहा है। जानकारी के अनुसार युवक की उम्र करीब 40-45 वर्ष की है। फिलहाल घायल की पहचान नहीं हो पायी है।




