Crime News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। बीते दिनों मिले टीचर के शव के मामलें में पुलिस ने मामले के राज से पर्दा उठा दिया है। घटना श्रीगंगानगर से जुड़ी है। जहां पर रावला पुलिस ने तीन दिन पूर्व मिले शव के मामले मेें आरोपी पत्नी सहित अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है ।तीन दिन पहले सड़क पर प्राइवेट स्कूल टीचर का शव मिलने के मामले में खुलासा किया है। टीचर ही हत्या उसकी ही पत्नी ने दूसरे युवक के साथ चल रहे प्रेम-प्रसंग के कारण करवाई थी। वारदात के बाद इस घटना को एक्सीडेंट का रूप देने की कोशिश की गई। पुलिस ने पत्नी सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
बता दें कि 30 जनवरी की रात 9 बजे रावला पुलिस को सूचना मिली कि गांव 01 केएलएम में गांव की ओर जाने वाली सड़क किनारे पति-पत्नी बेहोश हालत में पड़े हैं। जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची। युवक की पहचान आशीष और महिला (पत्नी) अंजली के रूप में हुई। पुलिस ने दोनों को रावला सीएचसी में भर्ती कराया जहां, डॉक्टरों ने आशीष को मृत घोषित कर दिया।




