हरीश मूंड का राष्ट्रीय विद्यालय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में चयन-Bikaner News

Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। 27 एवं 28 जनवरी 2026 को राजकीय माध्यमिक विद्यालय, हाउसिंग बोर्ड, पाली में आयोजित चयन स्पर्धा (ट्रायल) के पश्चात चयनित खिलाडिय़ों हेतु 29 जनवरी 2026 से 1 फरवरी 2026 तक प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया।

 

उप जिला शिक्षा अधिकारी (खेलकूद) अनिल बोड़ा ने जानकारी देते हुए बताया कि इस प्रशिक्षण शिविर के उपरांत बीकानेर के प्रतिभावान मुक्केबाज़ हरीश मूंड का चयन 5 फरवरी 2026 से 9 फरवरी 2026 तक बेंगलुरु (कर्नाटक) में आयोजित होने वाली 69वीं राष्ट्रीय विद्यालय बॉक्सिंग (अंडर-19) प्रतियोगिता के लिए किया गया है।

 

उल्लेखनीय है कि यह उपलब्धि बॉक्सिंग कोच राजेन्द्र सिंह राठौड़ के कुशल मार्गदर्शन तथा हरीश मूंड की निरंतर मेहनत, लगन एवं अनुशासन का परिणाम है। हरीश मूंड इससे पूर्व भी कई राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में भाग ले चुके हैं तथा वे कोच राजेन्द्र सिंह राठौड़ के प्रशिक्षु हैं।

 

हरीश के चयन पर बीकानेर के खेलप्रेमियों एवं बॉक्सिंग जगत में हर्ष और उत्साह का माहौल है। सभी ने हरीश मूंड को प्रतियोगिता के लिए हार्दिक शुभकामनाएँ देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!