लॉरेंस गैंग के निशाने पर बॉलीवुड़, फिर की फायरिंग, लिखा- सीधा छाती पर मारेंगे गोली, पढ़ें खबर-Crime News

Crime News राजस्थान 1st न्यूज,नेटवर्क। लगातार लॉरेंस गैंग के नाम से बालीवुड़ के अलग-अलग एक्टर को धमकाया जा रहा है। कभी सलमान खान तो कभी कपिल शर्मा। ताजा खबर मुंबई के जुहू क्षेत्र में रहने वाले फिल्म निर्देशक रोहित शेट्टी से जुड़ी है। जहां पर शेट्टी के निवास शेट्टी टावर के बाहर फायरिंग हुई है। यह घटना रविवार लगभग 12: 43 बजे हुई। जांच के आधार पर मुंबई और पुणे पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में पांच संदिग्धों को पुणे से हिरासत में लिया गया, जो लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े बताए जा रहे हैं।

 

पुलिस सूत्रों के अनुसार, एक बाइक पर आए हमलावर ने शेट्टी टावर के बाहर चार से पांच राउंड फायरिंग की। एक गोली इमारत की ग्लास फेसाड/गैलरी पर लगी। घटना के तुरंत बाद इलाके में सुरक्षा बढ़ाई गई और सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए। फुटेज में दिखी बाइक का रजिस्ट्रेशन नंबर पुणे का था, जिसके आधार पर जांच पुणे तक पहुंची।

 

इसी बीच सोशल मीडिया पर लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से एक धमकी भरा पोस्ट वायरल हुआ, जिसमें फायरिंग की जिम्मेदारी लेते हुए इसे चेतावनी बताया गया। पोस्ट में आगे और गंभीर अंजाम की धमकी भी दी गई। मुंबई क्राइम ब्रांच ने केस संभालते ही 12 विशेष टीमें बनाई हैं। रोहित शेट्टी की ओर से पहले किसी धमकी की शिकायत न होने के कारण पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है। तकनीकी इनपुट और लोकेशन ट्रैकिंग की मदद से ही पुलिस पुणे के वारजे इलाके तक पहुंच पाई।
फायरिंग के कुछ ही देर बाद धमकी भरा पोस्ट डालना और फिर उसे डिलीट कर देना यह तरीका लॉरेंस गैंग ने पहले सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग और बाबा सिद्दीकी की हत्या के मामले में भी अपनाया था। सूत्रों के मुताबिक, पूरे मॉड्यूल का कथित मास्टरमाइंड शुभम लोणकर है, जो अभी भारत से बाहर किसी अज्ञात स्थान पर होने का अनुमान है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!