विराट हिंदू सम्मेलन आयोजित, राष्ट्रीय संत बोले- हिंदू संगठित रहें-Bikaner News 

Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में देशभर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में आज लक्ष्मीनाथ बस्ती द्वारा गोपेश्वर बस्ती स्थित शिव शिवा सदन में विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम की जानकारी देते हुए ब्रह्मदत्त आचार्य ने बताया कि सम्मेलन की शुरुआत मां भारती के तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर एवं दीप प्रज्वलन के साथ की गई। कार्यक्रम में राष्ट्रीय संत महामंडलेश्वर सरजूदास जी महाराज, श्रीभगवान अग्रवाल, अर्जुनराम जोशी, राजाराम टाक, जय नारायण मारू, दुर्गा शंकर आचार्य, अमित सोनी, चंद्रकांता बोडा, भंवरी देवी व्यास, देव किशन सुथार सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

सम्मेलन के दौरान विभिन्न वक्ताओं ने हिंदू समाज को जागरूक करने हेतु अपने विचार और सुझाव प्रस्तुत किए। महामंडलेश्वर संत सरजू दास महाराज ने हिंदुओं से एकजुट होने का आह्वान करते हुए कहा कि हिंदू समाज कहीं भी कमजोर नहीं है, आवश्यकता केवल संगठित रहने की है।
कार्यक्रम के दौरान सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ किया गया तथा प्रसाद वितरण का भी आयोजन हुआ। साथ ही लक्ष्मीनाथ बस्ती क्षेत्र में स्थित सभी मंदिरों के पुजारियों का सम्मान भी किया गया।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!