Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज, बीकानेर। काम करते समय जहरीला पदार्थ चढ़ जाने से व्यक्ति की मौत हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना रणजीतपुरा पुलिस थाना क्षेत्र की है। इस सम्बंध में छीला कश्मीर निवासी भंवरङ्क्षसह ने रिपोर्ट दी है। परिवादी ने बताया कि उसका भाई पे्रमसिंह खेत में सरसो की फसल पर स्प्रे कर रहा था। इसी दौरान स्प्रे करते समय जहरीला पदार्थ उसे चढ़ गया। जिसके चलते उसके भाई की मौत हो गयी। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।





