भाजपा विधायकों ने छोड़े पटाखे और जिला अध्यक्ष ने खिलाई मिठाई, उत्सव से सराबोर रहा संभाग कार्यालय-Bikaner News

Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की गरिमामयी उपस्थिति में दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी भारतीय जनता पार्टी के नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन द्वारा पदभार ग्रहण किए जाने पर बीकानेर में भाजपा संगठन ने उत्साह और उमंग के साथ खुशी मनाई।
प्रदेश उपाध्यक्ष बिहारी लाल बिश्नोई के नेतृत्व में भाजपा संभाग कार्यालय, बीकानेर में आयोजित कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने मिठाइयां बांटीं एवं पटाखे फोड़कर इस ऐतिहासिक क्षण का स्वागत किया। कार्यालय परिसर भाजपा जिंदाबाद और मोदी है तो मुमकिन है के नारों से गूंज उठा।

इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष बिहारी लाल बिश्नोई ने अपने संबोधन में कहा कि नितिन नबीन का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनना भाजपा के सशक्त युवा नेतृत्व पर पार्टी के अटूट विश्वास का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि छात्र राजनीति से लेकर संगठन के शीर्ष दायित्व तक नितिन नबीन की यात्रा समर्पण, संघर्ष और संगठनात्मक क्षमता की मिसाल है। जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद और संगठन के प्रति उनकी निष्ठा भाजपा को नई ऊर्जा और दिशा प्रदान करेगी।

 

शहर जिला अध्यक्ष सुमन छाजेड़ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा ने सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को राजनीति का मूल मंत्र बनाया है। नितिन नबीन के नेतृत्व में संगठन और अधिक सशक्त होगा तथा शहर से बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं में नया उत्साह देखने को मिलेगा।
देहात अध्यक्ष श्याम पंचारिया ने कहा कि एक सामान्य कार्यकर्ता को केसे उसके काम के आधार पर तरजीह दी जाती है ये भाजपा हमेशा बताती रही है। पंचारिया ने नितिन नबीन के अध्यक्ष बनने पर सभी का मुंह मिठा करवाया और बधाई दी।
इस दौरान कोलायत विधायक अंशुमान भाटी, श्रीडूंगरगढ़ विधायक ताराचंद सारस्वत, राज्य मंत्री रामगोपाल सुथार, भंवरलाल जांगिड़, अशोक भाटी, दिलीप ङ्क्षसह मौजूद रहें।

 

वहीं शहर भाजपा के मीडिया संयोजक कमल गहलोत ने बताया कि कार्यक्रम में पूर्व जिला अध्यक्ष सत्यप्रकाश आचार्य, नारायण चोपड़ा, जिला महामंत्री राजेंद्र पंवार, कौशल शर्मा, जिला उपाध्यक्ष मोतीलाल हर्ष, सरिता नाहटा, जिला मंत्री तरुण स्वामी, चंद्रप्रकाश गहलोत, चंद्रशेखर शर्मा, रामकुमार व्यास, धर्मपाल डूडी, कपिल शर्मा, देवरूप सिंह, नरेंद्र सिंह आबड़सर, मुकेश सैनी, मुकेश पंवार, अनूप गहलोत, सुभाष वाल्मीकि, भंवर जांगिड़, गजेंद्र सिंह, अंकित तंवर, निशांत गौड़, जेठमल नाहटा, जेना महाराज, मुल्तान बैद, भवानी पाइवाल, दीपक यादव, विनायक पारीक, आरती आचार्य, राधा खत्री, चांद शेखावत, अनु सुथार, जसवंत सिंह सोलंकी, हरिकांत शर्मा सहित पार्टी पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!