Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। मोहता सराय की रोड़ पर अचानक से हाई वोल्टेज ड्रामा हो जाने की खबर सामने आयी है। जहां पर बाइक पर सवार एक युवक और युवती के साथ परिजनों ने सरेआम मारपीट की। जिससे एकबारेगी अफरा तफरी मच गयी और भीड़ हो गयी। बताया जा रहा है कि युवक एक युवती को अपने साथ लेकर जा रहा था। जिसकी भनक लगते ही परिजन मौके पर पहुंचे और दोनो को दबोच लिया।


अचानक शुरू हुए यह विवाद हाईवोल्टेज ड्रामे में तब्दील हो गया। देखते ही देखते मौके पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सड़क पर खुलेआम थप्पड़ और मुक्कों की बरसात होती रही। युवक-युवती खुद को बचाने की कोशिश करते रहे, लेकिन परिजन गुस्से में लगातार मारपीट करते नजर आए। हालात इतने तनावपूर्ण हो गए कि कुछ देर के लिए यातायात भी बाधित हो गया। घटना के बाद युवती के परिजन युवक और युवती को बाइक पर बैठाकर मौके से अपने साथ ले गए। फिलहाल इस सम्बंध में पुलिस के पास कोई भी पक्ष नहीं पहुंचा है।



