Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। बीकानेर जिले में लगातार चोरों के हौसले बुलंद होते जा रहे है। ऐसे में अब दुकाने हो या फिर घर या फिर मंदिर कोई भी स्थान सुरक्षित नहीं है। ऐसी ही खबर सदर पुलिस थाना क्षेत्र के करणी माता मंदिर सूरसागर से सामने आयी है। जहां पर 17 जनवरी की रात को साढ़े नौ बजे से 18 जनवरी की सुबह साढ़े छह बजे के बीच में अज्ञात चोरों ने सेंधमारी की।


इस सम्बंध में मंदिर के पुजारी कृष्ण मुरारी मिश्रा ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। प्रार्थी ने बताया कि अज्ञात चोरों ने ऐतिहासिक और वर्षो पुराने मंदिर करणी माता मंदिर से दो चंादी के छत्र, 20 हजार रूपए और 2 हजार रूपए के सिक्के चोरी कर ले गए। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


