घर में अकेला होते ही 25 वर्षीय युवक ने किया सुसाइड-Bikaner News

Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज, बीकानेर। मानसिक रूप से बीमार युवक द्वारा फांसी लगाकर सुसाइड करने की खबर सामने आयी है। घटना छतरगढ़ पुलिस थाना क्षेत्र के खारवाली में 16 जनवरी की है। इस सम्बंध में मृतक के भाई सुभाष ने रिपोर्ट दी है। परिवादी ने बताया कि उसका भाई महेन्द्र मानसिक रूप से बीमार था, जिसके कारण उसके भाई ने घर में अकेला होने पर फांसी लगाकर जीवनलीला समाप्त कर ली। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!