परेशान होकर व्यक्ति ने दी आत्मदाह की चेतावनी, लिखा- अब बर्दाश्त से बाहर है-Bikaner News 

Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। बीकानेर सहित पश्चिमी राजस्थान में हर रोज कटते खेजड़ी के वृक्षों को लेकर पर्यावरण प्रेमियों में भंयकर आक्रोश है। इसी को लेकर हर कोई गुस्से में है और लगातार खेजड़ी के सरंक्षण की मांग कर रहे हैं। इसी को लेकर अब अधिवक्ता के सब्र का बांध टूट गया। अधिवक्ता रक्षपाल विश्नोई ने इसको लेकर संभागीय आयुक्त को पत्र लिखा है। जिसमें विश्नोई ने लिखा कि करणीसर भाटियान, भानीपुरा में दो दिनों में सैकड़ों की संख्या में वृक्षों को काटा गया है।

ऐसे में अवैध कटाई से परेशान हो चुका है। विश्नोई ने लिखा कि बीकानेर कलक्टर लगातार सोलर प्लांट की कपंनियों को मदद कर रही है। जबकि पर्यावरण प्रेिमयों द्वारा लगातार पत्र देने के बावजूदर भी कानों पर जूं तक नहीं रेंग रही है। पत्र के माध्यम से बताया गया है कि यदि आज 16 जनवरी के बााद भी सोलर कपंनियों द्वारा राज्य वृक्ष खेजड़ी के वृक्षों का अवैध रूप से कटान हुआ तो में जिला कलक्टर, जिला पुलिस अधीक्षक के समक्ष आत्मदाह करूगा। जिसकी संपूर्ण जिम्मेवारी जिला प्रशासन की होगी।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!