Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। बाइक और पिकअप की भिड़ंत में एक की मौत हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना लूणकरणसर कस्बे में एसडीएम ऑफिस के पास की है। जहां पर पिकअप और बाइक की आमने-सामने भिड़ंत हो गयी। हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की की सूचना मिलते ही लूणकरणसर पुलिस मौके पर पहुंची।


पुलिस कॉन्स्टेबल रामकुमार ने बताया कि मृतक की पहचान चुन्नीलाल पुत्र तेजाराम, निवासी माडिय़ा, तहसील नोखा के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि चुन्नीलाल नोखा से लूणकरणसर आया हुआ था।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर लूणकरणसर अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया है। हादसे की जानकारी मृतक के परिजनों को दे दी गई है।पुलिस ने हादसे में शामिल पिकअप वाहन को जब्त कर लिया है। फिलहाल ड्राइवर के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।



