Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। बीकानेर में इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने कोयली गली में रेड़ की जो कि बीती रात को भी लगातार जारी रही। फर्म के यहां कोयला गली स्थित ऑफिस पर सुबह से इनकम टैक्स ऑफिसर रिकार्ड की छानबीन कर रहे हैं।


विभाग की ओर से कोई अधिकृत जानकारी नहीं दी गई है। जानकारी के अनुसार कोयला गली स्थित बीकानेर में घी वितरक के यहां आयकर विभाग ने रेड की है। कोयला गली में स्थित इस फर्म के ऑफिस में आयकर अधिकारी अकाउंट से संबंधित सभी रिकॉर्ड चेक किए हैं। ये फर्म एक घी कंपनी के ब्रांड की वितरक है, जिसका बीकानेर में बड़ी डिमांड है। कार्रवाई इस फर्म की हो रही है न कि संबंधित घी कंपनी की।
फर्म के ऑफिस पर आयकर विभाग के अधिकारी पहुंच गए थे। इसके बाद से फर्म संचालकों के अलावा किसी बाहरी व्यक्ति को न तो अंदर प्रवेश दिया जा रहा है और न किसी को बाहर जाने दिया । इस कार्रवाई में आयकर विभाग को क्या कोई गड़बड़ मिली है इस बारे में कोई अधिकृत जानकारी नहीं दी गई है।



