Bikaner News
राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, बीकानेर महानगर के तत्वावधान में आयोजित महानगर छात्र संगम कार्यक्रम में वर्ष 2025-26 के लिए निर्वाचित दायित्वों की घोषणा की गई। इस अवसर पर संगठन के कार्यों को और अधिक सशक्त बनाने हेतु विभिन्न प्रमुख जिम्मेदारियाँ कार्यकर्ताओं को सौंपी गईं।
घोषणा के अनुसार, एसएफएस (स्टूडेंट्स फॉर सेवा) के संयोजक पद की जिम्मेदारी लाल सिंह साखला को प्रदान की गई। वहीं, राष्ट्रव्यापी अभियान खेलो भारत के सह-संयोजक के रूप में मूल सिंह साखला को दायित्व सौंपा गया।


कार्यक्रम में उपस्थित कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने नवदायित्व प्राप्त करने वाले साथियों को शुभकामनाएँ दीं और संगठनात्मक कार्यों को नई ऊर्जा के साथ आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। वक्ताओं ने कहा कि ये दायित्व परिषद के सेवा, संगठन और राष्ट्रनिर्माण के उद्देश्यों को और अधिक मजबूती प्रदान करेंगे। महानगर छात्र संगम में उत्साहपूर्ण वातावरण रहा और सभी कार्यकर्ताओं ने परिषद की विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प दोहराया।



