गैंगस्टर रोहित गोदारा के नाम से आया फिरौती का धमकी भरा कॉल, व्यापारी से मांगे 20 करोड़-gangstar rohit godara gang

gangstar rohit godara gang राजस्थान 1st न्यूज, नेटवर्क। गैंगस्टरों के नाम से लगातार धमकी भरे कॉल आने का सिलसिला जारी है। ऐसी ही खबर अजमेर से सामने आयी है। जहां किशनगढ़ के एक व्यापारी से गैंगस्टर रोहित गोदारा के नाम से 20 करोड़ की रंगदारी मांगी गयी है। प्रसिद्ध मार्बल व्यापारी को गैंगस्टर रोहित गोदारा के नाम से 20 करोड़ रुपए की फिरौती मांगी गई है। धमकी देने वाले ने कहा है कि पैसे नहीं दिए तो मौत नजदीक है।

 

रिपोर्ट के अनुसार 12 जनवरी की शाम करीब 5 बजे पीडि़त व्यापारी सतीश अग्रवाल के फोन पर एक विदेशी नंबर से कॉल आया। जैसे ही उन्होंने फोन उठाया, सामने से आवाज आई कि रोहित गोदारा बोल रहा हूं और तुरंत कॉल काट दी गई। कुछ समय बाद दोबारा कॉल आई। इस बार धमकी देने वाले ने साफ-साफ कहा कि 20 करोड़ रुपए दे दो, वरना तुम्हारी जिंदगी की उलटी गिनती शुरू हो जाएगी। उसने व्यापारी को डराने के लिए घर के बाहर बंकर बनवाने और गार्ड रखने की सलाह भी दी।

 

धमकी यहीं नहीं रुकी। थोड़ी देर बाद उसी नंबर से व्हाट्सएप पर 52 सेकंड का एक वॉइस मैसेज भी भेजा गया, जिसमें वही बातें दोहराई गईं। पहली कॉल कुछ सेकंड की थी, जबकि दूसरी लगभग दो मिनट तक चली। इस पूरी घटना से सतीश अग्रवाल और उनका परिवार सहम गया। उन्होंने खुद मदनगंज थाने जाकर लिखित शिकायत दी। पुलिस ने इस आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!