Accident News राजस्थान 1st न्यूज,नेटवर्क। जयपुर-बीकानेर नेशनल हाईवे पर भीषण हादसे में 6 लोगों की मौत हो जाने की खबर सामने आयी है। हादसा ट्रक और कार के बीच में हुआ। जहां पर दोनो वाहनों की भिड़ंत में 6 लोगों की मौत हो गयी। कार में मौजूद लोगों के शव बुरी तरीके से फस गए।


जिनको क्रेन की सहायता से निकाला गया। घटना बीकानेर-जयपुर हाईवे पर सीकर में फतेहपुर के हरसवा गांव के पास की है। जहां पर बुधवार शाम 4 बजे हुआ। एक्सीडेंट में अर्टिगा कार चकनाचूर हो गई। कार में सवार लोग उसमें फंस गए। मौके पर पहुंचे लोगों ने शव और घायलों को बाहर निकाला।
घायलों को फतेहपुर के ट्रॉमा सेंटर लाया गया। हालत गंभीर होने पर उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया। कार में सवार लोग अंतिम संस्कार में शामिल होकर लौट रहे
हादसे में एक ही परिवार की छह महिलाओं की मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
जानकारी के अनुसार कार सवार लोग लक्ष्मणगढ़ क्षेत्र में एक पारिवारिक शोक कार्यक्रम में शामिल होकर फतेहपुर वापस लौट रहे थे। इसी दौरान हरसावा के पास सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने कार को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए।
घटना की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से घायलों को तुरंत फतेहपुर के अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें सीकर के लिए रेफर कर दिया।



