बीकानेर से बड़ी खबर, एक के बाद एक कर युवक पर चाकू से किए 18 वार-Bikaner News 

Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। आपसी रंजिश के चलते युवक पर एक के बाद एक कर 18 बार चाकूओं से शरीर पर हमला करने की खबर सामने आयी है। घटना जेएनवीसी पुलिस थाना क्षेत्र के तिलक नगर की है। जहां पर पुरानी रंजिश के चलते मो. तारीफ पर हमला हुआ है। जानकारी के अनुसार मो. तारीफ पर दो युवकों ने चाकू से ताबड़तोड़ वार किए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। युवक के शरीर पर करीब 18 चाकू के घाव बताए जा रहे हैं।

 

घायल को तत्काल ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है और इलाज जारी है। घटना की सूचना मिलते ही व्यास कॉलोनी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है तथा आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!