इन कक्षाओं का टाइम टेबल जारी, 7 मार्च से शुरू होगी परीक्षाएं, देखें पूरा टाइम टेबल-Education News

Education News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। शिक्षा विभाग ने सरकारी और निजी विद्यालयों में समान परीक्षा की टाइम टेबल जारी किया है। विभाग ने 9वीं और 11वीं कक्षा का टाइम टेबल जारी किया है। परीक्षाएं दो पारियों में आयोजित होंगी। प्रथम पारी सुबह 8:30 से 11:45 बजे तक और द्वितीय पारी दोपहर 1 से 4:15 बजे तक होगी।

जारी टाइम-टेबल के अनुसार 7 मार्च को कक्षा 9 की अंग्रेजी और कक्षा 11 की ‘आजादी के बाद का स्वर्णिम भारतÓ विषय की परीक्षा होगी। 9 मार्च को कक्षा 9 की हिंदी और कक्षा 11 की अंग्रेजी अनिवार्य की परीक्षा आयोजित की जाएगी। इसके बाद 10 मार्च को गणित, 11 मार्च को सामाजिक विज्ञान, 12 मार्च को तृतीय भाषा और 13 मार्च को विज्ञान की परीक्षा होगी। 14 मार्च को कक्षा 9 की स्वास्थ्य एवं शारीरिक शिक्षा और कक्षा 11 के वैकल्पिक विषयों की परीक्षा ली जाएगी।

 

15 मार्च को अवकाश रहेगा। इसके बाद 16 मार्च से शेष विषयों की परीक्षाएं होंगी। कक्षा 9 की सूचना प्रौद्योगिकी की अवधारणा और राजस्थान का स्वतंत्रता आंदोलन जैसे विषय शामिल हैं, जबकि कक्षा 11 में कृषि संज्ञान, रसायन विज्ञान, कंप्यूटर विज्ञान, भूगोल, ऐच्छिक गणित, अंग्रेजी साहित्य और समाजशास्त्र की परीक्षाएं होंगी। परीक्षा 19 मार्च 2026 को संपन्न होगी।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!