Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। कार चालक ने लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए स्कूटी को टक्कर मारने की खबर सामने आयी है। घटना नयाशहर पुलिस थाना क्षेत्र के जनता प्याऊ के पास श्रीरामसर में 10 जनवरी की रात की है। इस सम्बंध में गहलोतों का मौहल्ला निवासी शिवकुमार गहलोत ने ईको कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है।


प्रार्थी ने बताया कि इको कार के चालक ने लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए उसकी भतीजी, दोहित की स्कूटी को टक्कर मार दी। जिससे वह गिर गए और स्कूटी क्षतिग्रस्त हो गयी। परिवादी ने बताया कि इस हादसे में उसकी भतीजी सीमा, दोहिती धू्रर्वी भाटी के चोटें आयी। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है ।



