Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। घर जा रहे युवक को रोककर मारपीट करने और मफलर से गला घोटने का प्रयास करने का मामला सामने आया है। इस सम्बंध में कोतवाली पुलिस थाने में छबीली घाटी निवासी मो. अफजल ने कुशाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। घटना 10 जनवरी को सुबह साढ़े दस बजे से ग्यारह बजे के बीच की है।


इस सम्बंध में प्रार्थी ने बताया कि वह लाल गुफा से अपने घर जा रहा था। इस दौरान रास्ते में आरोपी ने उसे रोका और गाली गलौच करते हुए मारपीट की। प्रार्थी ने बताया कि आरोपी ने गले में पहने हुए मफलर से गला घोटकर मारने का प्रयास किया। प्रार्थी ने बताया कि इस दौरान उसकी हालात खराब हो गयी और अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।



