Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। युग पुरुष स्वामी विवेकानंद की जयंती राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर कल सोमवार को रायसर मार्ग स्थित आदर्श विद्या मंदिर उच्च माध्यमिक, नोखा के तत्वावधान में स्वदेशी संकल्प दौड़ आयोजित की जाएगी। यह आयोजन युवाओं में स्वदेशी के प्रति निष्ठा और राष्ट्रभक्ति के भाव को सुदृढ़ करने के ध्येय से किया जा रहा है।


प्रधानाचार्य आशीष डागा ने बताया कि इस संकल्प दौड़ का शुभारंभ अपराह्न 1:30 बजे विद्यालय के पीछे का द्वार से होगा। दौड़ का प्रस्तावित मार्ग विद्यालय के पीछे के द्वार से प्रस्थान कर तहसील मार्ग, पंचायत समिति,पुलिस थाना एवं कर्मचारी कॉलोनी से होते हुए पुन: विद्यालय के उसी द्वार पर पहुँचकर अपनी यात्रा पूर्ण करेंगे।
इस दौड़ के माध्यम से विद्यार्थी जनमानस को विदेशी वस्तुओं के परित्याग और स्वदेशी के स्वावलंबन को अपनाने का संदेश देंगे। स्वामी विवेकानंद के महान आदर्शों को आत्मसात करते हुए यह दौड़ समाज में ऊर्जा और अनुशासन का संचार करेगी। दौड़ को निर्विघ्न संपन्न कराने हेतु विद्यालय प्रबंध समिति द्वारा आवश्यक प्रबंध कर लिए गए हैं। इस गौरवमयी आयोजन में विद्यालय के आचार्य, छात्र एवं स्थानीय गणमान्य नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी।



