अचानक घर में लगी आग ने सब कुछ ही स्वाह, लाखों का सामान जलने का अंदेशा-Bikaner News 

Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। अचानक से घर में आग लग जाने से घरेलू सामान जलकर राख हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना लूणकरणसर के बामनवाली गांव की है। जहां पर अचानक से राधाकिशन के घर में आग लग गयी। जो कि देखते ही देखते विकराल रूप में आ गयी और घर का सारा सामान जल गया। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए।

घर में लगी इस आगजनी की घटना में एक टीवी, एक एसी, करीब 10-12 चारपाई, घर की लाइट फिटिंग व पानी फिटिंग का सामान, ओढऩे-पहनने के कपड़े सहित अन्य घरेलू सामान जल गया। इसके अलावा घर के पास बने चारे के हॉल में भी आग फैल गई, जिससे वहां रखा चारा भी जलकर नष्ट हो गया। ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक भारी नुकसान हो चुका था। गनीमत रही कि इस हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!