सावधान आपका अकाउंट भी हो सकता है डिलीट, ना करें ये गलती-social media

social media सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ने 3500 कंटेंट और 600 अकाउंट किए गए डिलीट
राजस्थान 1st न्यूज,नेटवर्क। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स ने कंटेंट मॉडरेशन में अपनी गलतियां स्वीकार की हैं। कंपनी ने कहा है कि अश्लील इमेज जनरेशन पर पूरी तरह से रोक लगाएगी और भारत के कानूनों का पालन करेगी।
सरकार के सूत्रों के मुताबिक यह फैसला अश्लील कंटेंट वायरल होने के बाद लिया गया। प्लेटफॉर्म ने बताया कि उन्होंने 3,500 से ज्यादा कंटेंट ब्लॉक कर दिए हैं। साथ ही 600 से ज्यादा अकाउंट्स भी डिलीट कर दिए गए हैं।

 

दरअसल, शिवसेना की सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने 2 जनवरी को एक्स चैटबोट के गलत इस्तेमाल को लेकर आईटी मिनिस्टर को लेटर लिखा था। इसके बाद केंद्र सरकार ने उसी दिन एक्स से कहा था कि वह ऐप से बनाई जा रहे अश्लील, फूहड़ कंटेंट को तुरंत हटाए, नहीं तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी। एक्स ने कार्रवाई की जानकारी देते हुए कहा कि भारत हमारे लिए बड़ा बाजार है। कंपनी ने कहा कि वह यहां के नियमों का सम्मान करेगी। यह कदम कंटेंट मॉडरेशन को मजबूत बनाएगा।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!