कोहरे और शीतलहर की चपेट में बीकानेर, 13 जिलों में फिर अलर्ट, देखें वीडियो-Bikaner News 

Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। उत्तर भारत के पहाड़ी राज्यों से आ रही तेज बर्फीली हवा से राजस्थान में गलन भरी सर्दी बढ़ गई है। शनिवार (10 जनवरी) को भी 13 जिलों में कोहरे और शीतलहर का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, उदयपुर में घने कोहरे के कारण इंडिगो की 2 फ्लाइट कैंसिल हुई हैं। तेज सर्दी के बीच राज्य के कई जिलों में शनिवार सुबह एयर पॉल्यूशन भी बढ़ गया।कोटा और भिवाड़ी में एयर क्वालिटी इंडेक्स 300 के पार रहा। ये लेवल दिल्ली के कई इलाकों के सामान्य प्रदूषण के स्तर के बराबर है।

 

वहीं, मौसम विभाग ने राज्य में अगले एक सप्ताह मौसम साफ रहने और अगले दो-तीन कोहरा और सर्द हवा चलने का पूर्वानुमान जारी किया है।
मौसम केन्द्र जयपुर के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया- राज्य में अगले एक सप्ताह फिलहाल इसी तरह की सर्दी रहने की संभावना है।
अगले दो-तीन दिन राज्य में घना कोहरा रहने की संभावना है, जबकि शेखावाटी के अलावा जयपुर, भरतपुर संभाग के एरिया में शीतलहर का प्रकोप रहेगा, जिससे इन शहरों में कहीं-कहीं तापमान में 2 से 3 डिग्री तक की गिरावट हो सकती है।

 

बीकानेर में शनिवार सुबह से ही घना कोहरा और शीतलहर का दौर जारी है। अलसुबह से घने कोहरे के चलते विजिबिलिटी 20 मीटर तक रह गयी है। जिसके चलते वाहनों की रफ्तार पर ब्रेक लग गया और वाहन सड़कों पर रेंगते हुए नजर आए। बीकानेर में अलसुबह से तेज सर्दी का सितम जारी है और आने वाले दिनों स्कूली बच्चों की मुसीबत बढ़ा सकता है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!