Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। अचानक चलती कार को रोककर बिना पीछे देखे ही कार का दरवाजा खोलने से स्कूटी सवार के भिड़ जाने की खबर सामने आयी है। इस सम्बंध में जेएनवीसी पुलिस थाने में 5 ई 115 जेएनवीसी निवासी गोपाल वर्मा पुत्र चन्द्रप्रकाश वर्मा ने कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है।


घटना छपन भोग के सामने गौतम सर्किल की है। परिवादी ने बताया कि उसके पिता स्कूटी से जा रहे थे। इस दौरान आगे चल रहे कार चालक ने अचानक से कार को रोका और बिना पीछे देखे ही कार का दरवाजा खोल दिया। जिसके चलते उसके पिता की गाड़ी स्कूटी को टक्कर लगी और उसके पिता गिर गए। परिवादी ने बताया कि इस हादसे में उसके पिता के शरीर पर गंभीर चोटें आयी है। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


