शादी के दो दिन बाद ही दुल्हल हुई फरार, चार लाख में तय की थी शादी-Crime News

Crime News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। शादी के दो दिनों बाद ही दुल्हन के घर से फरार हो जाने की खबर सामने आयी है। खबर बीकानेर संभाग के श्रीगंगानगर से जुड़ी है। जहां पर शादी के दो दिनों बाद ही नवविवाहित दुल्हन फरार हो गयी। पीडि़त परिवार दलाल के पास पहुंचा तो परिवार को धमकाया। मामला जिले के रायसिंहनगर थाने का है।

 

रायसिंहनगर थाना के सतजंड़ा निवासी हनुमान ने बताया कि उनका भांजा राजपाल अविवाहित था और उसके लिए लड़की की तलाश कर रहे थे। इसी दौरान 2024 में हनुमान के जानकार व्यक्ति ओमप्रकाश ने हनुमान से कहा कि वह उसके भांजे की शादी करवा देगा। उसकी बिहार-झारंखड में अच्छी जान-पहचान है। शादी करवाने के चार लाख रुपए लगेंगे। इसके बाद यह बात हनुमान ने बहन-बहनोई और भांजे राजपाल को बताई। कुछ दिनों बाद 3 सितंबर 2024 को आरोपी ओमप्रकाश ने घड़साना में राजपाल की शादी रागिनी नाम की महिला से करवा दी।
आरोपियों ने दुल्हन झारखंड की रहने वाली बताई और शादी के डॉक्यूमेंट भी बनवाए। जिसके बाद गवाहों के सामने हनुमान ने आरोपी ओमप्रकाश को 4 लाख 10 हजार रुपए दे दिए।

 

परिवार ने बताया कि शादी के बाद दुल्हन रागिनी, पति राजपाल के साथ गांव में रही। शादी के दो दिन बाद दुल्हन बिना बताए घर से फरार हो गई। राजपाल के परिजनों ने दुल्हन की काफी जगह तलाश की लेकिन उसका कहीं कुछ पता नहीं चला।
जब हनुमान ने इस बारे में आरोपी ओमप्रकाश से पूछा तो वह पहले बात को टालता रहा, लेकिन बाद में कहा कि उसे ठगी मारनी थी, मार ली। आरोपी ने कहा न दुल्हन लौटाऊंगा, न पैसे। जो करना है कर लो। फिलहाल कोर्ट के आदेश पर रायसिंहनगर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!