प्राइवेट स्कूल के संचालक पर दुष्कर्म के आरोप-Crime News

Crime News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। प्राइवेट स्कूल के संचालक पर महिला ने दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। इस सम्बंध में पीडि़ता ने चुरू के सरदारशहर में मुकदमा दर्ज करवाया है। पुलिस को दी गई रिपोर्ट में महिला ने बताया- वह कई वर्षों से अपने पति से अलग बच्चों के साथ रह रही थी। वर्ष 2009 में आरोपी महावीर प्रसाद प्रजापत उसके घर आया। आरोपी ने महिला के बच्चों को निशुल्क पढ़ाने और उसे स्कूल में नौकरी देने का प्रस्ताव दिया था।

 

महिला का आरोप है कि आरोपी महावीर प्रसाद प्रजापत ने उसकी निजी स्थिति का फायदा उठाया। वर्ष 2011 में जब वह घर में अकेली थी, तब आरोपी ने उसका आपत्तिजनक वीडियो बना लिया। इस वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर उसने महिला के साथ जबरदस्ती की। सामाजिक बदनामी के डर से महिला चुप रही। पीडि़ता के अनुसार, इस घटना के बाद आरोपी ने उसे लगातार धमकाया और कई वर्षों तक अलग-अलग स्थानों पर उसका शारीरिक शोषण किया।

 

महिला ने बताया कि वर्ष 2022 में बेटे की शादी होने के बाद उसने आरोपी से पीछा छुड़ाने की कोशिश की, लेकिन उत्पीडऩ जारी रहा। हाल ही में 2 जनवरी 2026 को आरोपी ने उसे रास्ते में रोककर फिर से धमकी दी। इसके बाद महिला ने हिम्मत जुटाकर अपने परिजनों को पूरी घटना बताई और पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!