Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। महिला को गुमराह कर पैसे के साथ-साथ गाडिय़ा ले जाने का मामला सामने आया है। इस सम्बंध में शेरूणा पुलिस थाना में कोटासर निवासी सरोज देवी पत्नी मनोज कुमार ने नागौर के रहने वाले बजरंग व दो अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है।


प्रार्थिया ने बताया कि 25 मई से 8 जुलाई 2025 के बीच अलग-अलग समय पर उसके घर आए। इस दौरान उन्होंने बातों में उलझाकर और गुमराह कर उसकी फॉरच्यूनर गाड़ी, एक मोटरसाइकिल, एक मोबाइल फोन और एक लाख रुपये नकद अपने साथ ले गए। जब पीडि़ता को ठगी का अहसास हुआ तो उसने सेरुणा थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।



