शहर से गांव तक दिखा कोहरा ही कोहरा, अब धूजणी में अलाव ही बना सहारा, देखें वीडियो-Bikaner News 

Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। आज गुरूवार नववर्ष की शुरूआत कड़ाके की सर्दी के साथ हुई। देर रात को हुई बारिश के बाद आज अलसुबह से ही सर्दी का सितम दिखाई दिया। जिसके चलते आमदिनों के मुकाबले दिनचर्या सुस्त रफ्तार से शुरू हुई। दिन निकलने के साथ ही अलाव के सहारे ही लोग दिखाई दिए। हल्की बूंदाबादी के साथ कोहरे की चादर पूरे जिले में दिखाई दी। नववर्ष की शुरूआत कोहरे और सर्दी के साथ होने के कारण आज छुट्टी सा माहोल दिखा।

 

लोग अलाव के सहारे अपनी चर्चा करते हुए नजर आए वहीं दूसरी और नमकीन की दुकानों पर रोज से ज्यादा भीड़ दिखाई दी। ग्रामीण अंचल में भी कोहरे की चादर दिखाई दी। महाजन,लूणकरणसर,जयपुर रोड़, जैसलमेर रोड़ पर सड़कों पर कोहरा ही कोहरा दिखाई दिया। जिसके चलते वाहनों की रफ्तार भी सुस्त दिखी। वहीं मौसम विभाग ने एक बार फिर बीकानेर सहित कई जिलों में कड़ाके की सर्दी और बारिश का अनुमान जताया है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!