Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। बीकानेर में लगातार चोरी की वारदातों से आमजन भय में है कि आखिर हम सुरक्षित कैसे रहेंं। आए दिन मिनटों में चोरी की वारदातों को अंजाम दिया जा रहा है। ऐसी ही खबर कोटगेट और गंगाशहर पुलिस थाना क्षेत्र से सामनेे आयी है। जहां पर बीती रात को करीब दो बजे के आसपास हरियणा होटल के सामने स्थित करणी बेटरी की दुकान के ताले तोड़े गए। वहीं गंगाशहर क्षेत्र में रानीबाजार में पांच नंबर रोड़ पर पांच दुकानों के ताले तोड़े गए और जिनमें एक दुकाने से 20 बैटरी चोरी हो गयी। जिसके बाद दुकानदारों में भय है। बता दे कि बीते दिनों देशनोक क्षेत्र में भी एक ही रात में पांच घरों में सेंधमारी कर चोरी का प्रयास किया गया था। बीती रात को हुई सेंधमारी के बाद दुकानदारों ने परिवाद पेश कर कार्रवाई की मांग की गयी है।





