भगवान के पैदल जा रहे भक्तों को मारी टक्कर, दो गंभीर घायल-Bikaner News 

Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए पैदल भगवान के जा रहे भक्तों को टक्कर मार देने की खबर सामने आयी है। घटना नापासर पुलिस थाना क्षेत्र के नापासर-बीकानेर रोड़ पर 30 दिसंबर की सुबह करीब साढ़े छह बजे के आसपास की है। इस सम्बंध में मंयक व्यास पुत्र श्यामसुंदर व्यास ने गाड़ी चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है।

 

प्रार्थी ने बताया कि हम करीब 10-12 लोग पैदल भगवान के जा रहे थे। इस दौरान गाड़ी चालक ने लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए पीछे से टक्कर मार दी। जिससे उसकी बहन और उसका दोस्त गिर गए और घायल हो गए। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है ।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!