ट्रक चला रहे ड्राइवर को आया अटैक और हो गयी मौत-Bikaner News 

Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। ट्रक ड्राइवर को अचानक हार्ट अटैक आ जाने से मौत हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना नापासर पुलिस थानाा क्षेत्र के भारतमाला पुलिया के नीचे रोही नौरंगदसर में 28 दिसंबर की रात को 8 बजे के आसपास की है। इस सम्बंध में अमृतसर पंजाब की रहने वाली जसप्रित कौर ने रिपोर्ट दी है। प्रार्थिया ने बताया कि उसका पति गुरपाल सिंह पंजाब से ट्रक लेकर जा रहे थे। ट्रक चलाते समय ही भारतमाला पुलिया के पास रोही नौरंगदेसर के पास पहुचे तो सीने में दर्द हुआ। प्रार्थिया ने बताया कि उसके प िको हार्ट अटैक आ जाने से मौत हो गयी। पुलिस ने प्रार्थिया की रिपोर्ट के आधार पर मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है ।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!