नए साल के जश्न में खलल पैदा कर सकती है बारिश और सर्दी, बीकानेर संभाग में अलर्ट-Bikaner News 

Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। एक तरफ अंग्रेजी नववर्ष की तैयारियां की जा रही है और दूसरी और सर्दी को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। ऐसे में नए साल की खुशियों में बारिश और कड़ाके की सर्दी विघ्न पैदा कर सकती है। मौसम विभाग ने ऐसा ही एक अलर्ट जारी किया है जिसमें बीकानेर संभाग भी शामिल है। राजस्थान में कड़ाके की सर्दी के बीच 2 दिन बारिश की भी चेतावनी है। उत्तर भारत में सक्रिय होते एक वेस्टर्न डिस्टरबेंस के कारण 31 दिसंबर को 11 जिलों में बारिश की संभावना है।

 

इसके साथ 1 जनवरी को घने कोहरे और हल्की बारिश का अलर्ट है। । इस सिस्टम के असर से 31 दिसंबर को बीकानेर, जोधपुर, अजमेर संभाग के अलावा शेखावाटी एरिया के जिलों के कुछ भागों में हल्की बारिश होने की संभावना है। साथ ही 1 जनवरी को बीकानेर, जयपुर, भरतपुर संभाग के कुछ भागों में हल्की बारिश की गतिविधियां होने की संभावना है। एक जनवरी की शाम से से ही प्रदेश में घना कोहरा पडऩे और अगले कुछ दिन कोहरा रहने के साथ सर्द हवा चलने की संभावना है। कल जैसलमेर,जोधपुर,बीकानेर, गंगानगर, चुरू, हनुमानगढ़, सीकर, नागोर, बाड़मेर, जालोर में बारिश की संभावना जतायी गयी है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!