Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना छतरगढ़ पुलिस थाना क्षेत्र के प्रेम होटल के पास 26 दिसंबर की शाम की है। इस सम्बंध में वार्ड नं. 7 चक 662 सियासर पंचकोसान निवासी अमरचंद ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। प्रार्थी ने बतााया कि अज्ञात वाहन ने उसके भाई के वाहन को टक्कर मार दी। जिससे उसका भाई गिर गया और गंभीर चोटें लगने से उसके भाई की मौत हो गयी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है ।





