लापरवाही से बाइक को मारी टक्कर, दूर जाकर गिरा बाइक सवार-Bikaner News 

Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए बाइक को टक्कर मारने की खबर सामने आयी है। घटना नोखा पुलिस थाना क्षेत्र के उगमपुरा में 5 दिसंबर की है। इस सम्बंध में उगमपुरा निवासी दुर्गाराम पुत्र केशुराम जाट ने शिवराम के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। प्रार्थी ने बताया कि आरोपी ने अपने वाहन को लापरवाही से चलाते हुए साईड में चलती बाइक को टक्कर मार दी। जिससे बाइक पर सवार परिवादी का बेटा दूर जाकर गिरा और उसके शरीर पर विभिन्न जगह पर चोटें लगी है। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!