कारखानें में लगी आग, लाखों का सामान जलकर हुआ राख-Bikaner News 

Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। देर रात को एक लकड़ी के कारखाने में आग लग गयी। घटना श्रीडूंगरगढ़ के मोमासर की है। जहां पर देर रात को लकड़ी के एक कारखाने में अचानक आग लग गयी। आग लगने से कारखानें में रखी करीब दस लाख की लकड़ी जलकर राख हो गयी। गांव के सीताराम पुत्र कानजी सुथार के घर में बने कारखाने में अचानक आग लग गई। लपटें उठने लगी तो ग्रामीण बड़ी संख्या में मौके पर एकत्र हो गए और आग पर काबू पाने का प्रयास किया गया। आग शार्ट सर्किट से लगने का अंदेशा जताया गया। श्रीडूंगरगढ़ से नगरपालिका अग्निशमन कार्मिक दमकल लेकर मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाया गया।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!