लिव इन में रहने वाले प्राइवेट स्कूल संचालक की मौत-Bikaner Divison 

Bikaner Divison राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। लिव इन में रहने वाले प्राइवेट स्कूल के संचालक की मौत हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना बीकानेर संभाग के श्रीगंगानगर जिले से जुड़ी है। जहां पर युवती के साथ लिव इन में रहने वाले प्राइवेट स्कूल के संचालक की मौत हो गयी। मामला जिले के कोतवाली थाना इलाके के सेतिया कॉलोनी का रविवार सुबह का है। जहां पर भजनलाल निवास श्रीगंगानगर गांव से खाना खाकर अपने कमरे में पर आया था। जहां पर अचानक तबीयत बिगड़ी गयी।

 

जिसे अस्पताल ले जाया गया। जहां पर उसकी मौत हो गयी। मामले में भजनलाल के दूर के रिश्ते में लगने वाले भतीजे वीरू ने मर्ग दर्ज करवाई है। परिवादी ने बताया कि हमने अस्पताल में युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत की सूचना मिली थी। यहां पहुंचकर जानकारी जुटाई। इसके बाद शव का पोस्टमॉर्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया। मौत के कारणों का पता पोस्टमॉर्टम की रिपोर्ट आने के बाद पता चलेगा। फिलहाल कोई स्पष्ट कारण सामने नहीं आया है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!