Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। युवक-युवती द्वारा फांसी लगाकर जीवनलीला समाप्त करने की खबर सामने आयी है। घटना बज्जू क्षेत्र से जुड़ी है। जहां पर आज सुबह युवक-युवती के शव फंदे से झूलते हुए मिले। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया है। जानकारी के अनुसार बीती रात को दोनो के कमरे से गानों की आवाज आ रही थी। जब गेट का खटखटाया गया तो किसी भी तरह की हरकत अंदर से नहीं हुई और सुबह दोनेा के शव फंदे पर झूलते हुए मिले।


थानाधिकारी जगदीश प्रसाद ने राजस्थान फस्र्ट को जानकारी देेते हुए बताया कि युवती करिश्मा और युवक प्रकाश करीब 7-8 महीने से लिव-इन में रह रहे थे। पुलिस ने दोनों के शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया है। फिलहाल पुलिस इस मामले में कुछ भी बोलने से बच रही है। ऐसे में पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।



