Bikaner News बीकानेर पुलिस की बड़ी कार्रवाई
राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। विधानसभा चुनाव 2023 में हत्या के एक मामले में पुलिस ने दो सालों के बाद फरार तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई जसरासर पुलिस ने की है। पुलिस टीम ने करीब दो सालो के बाद 15-15 हजार के इनामी हड़मानराम, सीताराम, पवन को गिरफ्तार किया है। तीनों सग्गे भाई है। पुलिस ने फरार होने पर आरोपियों पर इनाम घोषित किया था। करीब दो सालों के बाद आज इन्हें पकड़ा गया है।


यह है मामला- 26 नवंबर 2023 को परिवादी ने रिपोर्ट देते हुए बताया था कि आरोपियों ने उसके साथ जान से मारने की नियत से हमला किया। इस दौरान आरोपियों ने उसके पास से मोबाइल व 25 हजार रूपए भी छीन लिए। परिवादी की बयान पर्चा के बाद इलाज के दौरान मौत हो गयी थी। जिस पर पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज किया था। मामला चुनावी रंजिश से जुड़ा बताया जा रहा था।
पुलिस कार्रवाई- पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। आईजी हेमंत शर्मा,एसपी कावेन्द्र सागर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्ष ग्रामीण बनवारी लाल मीणा के निर्देशों पर सीओ नोखा जरनैल सिंह के निकट सुपरविजन में थानाधिकारी जसरासर आलोक सिंह की टीम ने यह कार्रवाई की है। पुलिस टीम ने लगातार आरोपियों पर नजर रखी ओर सूचनाएं संकलित की। जिसके बाद आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
आरोपी घटना के बाद से फरार थे। गिरफ्तारी के डर से आरोपी चकम देते हुए छिपे हुए थे। पुलिस ने घटना की गंभीरता को देखते हुए पहले इन तीनों भाईयों पर 10-10 हजार का इनाम घोषित किया था। जिसे बाद में बढ़ाकर 15-15 हजार कर दिया था। पुलिस ने आरोपियों को दबोचने के लिए किसान,मजदूर का भेष बनाकर सूचनाएं संकलित की। लगातार निगरानी, धैयपूर्ण रणनीति व सूचनाओं के सत्यापन के बाद उडीसा-छतरगढ़ बॉर्डर पर स्थित महासमुन्द से गिरफ्तार किया है।
देते रहे पुलिस को चकमा- आरोपी हत्या के बाद गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार अलग-अलग स्थानों पर फरारी काटते रहें। इसके लिए आरोपियों ने कई प्रदेशों और जिलों में फरारी काटा, पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने अहमदाबाद, मुंबई, बैंगलोर,सिलीगुड़ी, कोलकाता, गुवाहाटी, ईटानगर, टीकमपुर, ललितपुर, आगरा, जोराहाट, असम, महासमुन्द्र सहित अनेक स्थानों पर फरारी काटी। पुलिस के अनुसार आरोपियों ने बॉर्डर पार कर नेपाल में भी फरारी काटी। आरोपी लगातार अपनी पहचान छिपाकर मजदूरी,किसानी जैसे कार्य कर रहे थे।
कार्रवाई करने वाली टीम में आलोकसिंह, जयकिशन, देवाराम, हरिनाथ, कैलाश, शिवप्रकाश, सुमित, बलवान, दीपक यादव, दिलीप सिंह शामिल रहें।



