Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। कल तक जिसके सपने थे और हौंसले उसके बुलंद थे और आज उसी मेहनत ओर लगन के कारण छोटी सी उम्र में परिवार,समाज और शहर का नाम रोशन किया है। 19वीं राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में बीकानेर की होनहार बालिका ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए चैपिंयन बनी। जयपुर में आयोजित अबेकस राजस्थान राज्य स्तरीय प्रतियोगिता 2025 मे 8 मिनट में 200 सवालों का हल देकर काव्या गहलोत पुत्री पारस गहलोत डी-1 कैटेगरी में चैंपियन रही ।


काव्या ने अपनी इस सफलता का श्रेय यूसीमास मुरलीधर व्यास कॉलोनी बीकानेर के संस्थापक की कड़ी मेहनत और माता-पिता के सहयोग को दिया और अपनी इस मेहनत के साथ साथ यूसीमास बीकानेर का नाम रोशन करके बच्चों के लिए एक नई उम्मीद की किरण जगा दी है ।



