Rajasthan News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। राजस्थान में नए साल से नई डबल डेकर इलेक्ट्रिक बसें चलेगी। सरकार प्रदेश के तीन जिलों में करीब 50 बसें चलाने की तैयारी में है और 1 जनवरी से इसकी शुरूआत हो सकती है। नए साल से जयपुर, उदयपुर और जोधपुर में पर्यटकों को बेहतर सार्वजनिक परिवहन सेवा उपलब्ध कराने के लिए सरकार डबल डेकर इलेक्ट्रिक बस चलाएगी। जयपुर में 30 और उदयपुर, जोधपुर में 10-10 बसें चलेंगी।


इन बसों के रूट शहरों के पर्यटन स्थलों से जोड़े जाएंगे। बसों में एक बार टिकट लेने के बाद पूरे दिन सफर किया जा सकेगा।एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड से इन बसों के रूट जोड़े जाएंगे, ताकि शहरों में आने वाले पर्यटकों की पर्यटन स्थलों तक आवाजाही आसान हो सके। आगामी छह महीने में तीनों शहरों में इन डबल डेकर इलेक्ट्रिक बसों का संचालन शुरू कर दिया जाएगा। संभवत: जनवरी में बसों का ट्रायल किया जाएगा। जयपुर में इन बसों का संचालन जयपुर सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज लिमिटेड (जेसीटीएसएल) की ओर से किया जाएगा।



