Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। नशा तस्करी में युवक का पीछा करने के दौरान युवक की मौत हो जाने की खबर सामने आयी है। जिसके बाद परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए परिवाद दिया है। मामला श्रीगंगानगर से जुड़ा है।


मृतक बलदेव सिंह निवासी फतूही (श्रीगंगानगर), वर्तमान में पंजाब के पंजावा में रहता था। डीएसटी टीम को सूचना मिली थी कि उसके पास नशीले पदार्थ हैं। जिसके बाद फतूही इलाके में टीम पहुंची तो बलदेव सिंह पुलिस को देखकर भाग निकला। जिसके बाद पुलिस ने उसका पीछा किया। इस दौरान वह रास्ते में गिर पड़ा और बेहोश हो गया। डीएसटी टीम ने उसे फतूही के सरकारी हॉस्पिटल लेकर गई, जहां सीरियस कंडीशन होने पर बलदेव सिंह को जिला हॉस्पिटल में रेफर कर दिया गया। जहां एमरजेंसी में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शव को हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में रखवाया गया।
मृतक के परिजनों ने शनिवार को पुलिस पर हत्या का आरोप लगाते हुए एसपी ऑफिस के बाहर प्रदर्शन किया और पुलिसकर्मियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की। वहीं, न्यायिक मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में शव का पोस्टमॉर्टम कराया गया। इधर, मृतक की पत्नी प्रकाश कौर ने हिन्दुमलकोट थाने में परिवाद देकर पुलिस पर हत्या का मुकदमा दर्ज करने की मांग की।



